प्रसिद्ध उद्योगपति और रेडिसन होटल के मालिक गौतम कपूर के पिता स्वर्गीय मदन लाल कपूर के निधन पर LoP प्रताप सिंह बाजवा ने गहरा शोक व्यक्त किया।

जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपति और रेडिसन होटल के मालिक गौतम कपूर के पिता स्वर्गीय मदन लाल कपूर के निधन पर LoP प्रताप सिंह बाजवा ने गहरा शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलने के बाद LoP प्रताप सिंह बाजवा गौतम कपूर के निवास पहुंचे और उनके पिता की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान LoP प्रताप सिंह बाजवा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। LoP प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
पिछला लेखNadda ने Rahul Gandhi को कहा अबोध बालक, खड़गे बोले- सरकार को होती है ‘खुजली’
अगला लेख“घूसखोर पंडत” के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप