लुधियाना के ताजपुर रोड पर एक गोदाम में लूट का मामला सामने आया है।

हुंदल चौक के पास कक्का पिंड रोड स्थित एक गोदाम में घुसे 3 से 4 अज्ञात बदमाश प्लास्टिक के थैलों में रखा पीतल और तांबे का स्क्रैप, गैस सिलेंडर, डीवीआर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। आरोपी शिकायतकर्ता के कार्यालय की टेबल की दराज में रखी करीब 6 से 7 हजार रुपए की नकदी भी ले गए। थाना जमालपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सतपाल भंडारी निवासी भामियां रोड ने बताया कि वह कक्का गांव रोड, हुंदल चौक के पास किराये पर गोदाम लेकर कबाड़ का काम करता है।
दातर से हमला करने की धमकी
शिकायतकर्ता के अनुसार, 14 और 15 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि के दौरान 3 से 4 अज्ञात व्यक्ति गोदाम में दाखिल हुए। आरोप है कि बदमाशों ने उसके कर्मचारी के हाथ बांध दिए और उसे दातर से हमला करने की धमकी देकर डराया।
इसके बाद आरोपी गोदाम में रखे प्लास्टिक के थैलों में भरा पीतल और तांबे का स्क्रैप, एक गैस सिलेंडर और डीवीआर सहित अन्य सामान गाड़ी में लोड करके ले गए।
थाना जमालपुर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पिछला लेखChandigarh से Sharjah-Abu Dhabi की फ्लाइटें फिर शुरू:3 साल बाद रूट पर लौटेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, बुकिंग स्टार्ट; जानिए Schedule
अगला लेखPhillaur में खड़े तेज रफ्तार बाइक ट्राले से टकराई:Jalandhar-Ludhiana NH पर हादसा, गंभीर हालत में रेफर; मौके पर पहुंची SSF की टीम