होम International नगर कौंसिल चुनावों के लिए नामांकन का आखिरी दिन; कुल 203 नामांकन...

नगर कौंसिल चुनावों के लिए नामांकन का आखिरी दिन; कुल 203 नामांकन दाखिल

0

SBS Nagar: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा नगर कौंसिल की आम चुनाव-2026 संबंधी जारी शेड्यूल के अनुसार जिले में 3 नगर कौंसिलों के लिए नामांकन भरने के आज आखिरी दिन कुल 112 नामांकन प्राप्त हुईं, जिसके साथ अब तक कुल नामांकन की संख्या 203 हो गई है।

डिप्टी कमिश्नर- कम- जिला चुनाव अधिकारी गुलप्रीत सिंह औलख ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आज नगर कौंसिल नवांशहर के 19 वार्डों के लिए 47, नगर कौंसिल बंगा के 15 वार्डों के लिए 25 तथा नगर कौंसिल राहों के 13 वार्डों के लिए 40 नामांकन प्राप्त हुए।

Google search engine

इसी प्रकार नगर कौंसिल नवांशहर के लिए कुल 88, नगर कौंसिल बंगा के लिए 65 और नगर कौंसिल राहों के लिए कुल 50 नामजदगियां प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि 16 मई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी समय था। उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18 मई 2026 को होगी और उम्मीदवार 19 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक अपने कागज वापिस ले सकते है।

उन्होंने बताया कि वोटिंग 26 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और वोटों की गिनती 29 मई 2026 को होगी।

पिछला लेखAmritsar Airport पर यात्री से ₹2.58 करोड़ का सोना बरामद:कड़ा-बिस्किट के रूप में छिपाया गोल्ड, कुआलालंपुर जा रहा था
अगला लेखभारत के लिए बढ़ा महासंकट, Russian Oil पर अमेरिका की छूट खत्म… अब आसमान छुएंगे Petrol-Diesel के दाम?