जालंधर में आबकारी विभाग और बस्ती बावा खेल पुलिस ने वेस्ट हलके में रेड की।
टीम ने अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। गाड़ी से बिना ट्रैक एंड ट्रेस होलोग्राम वाली पंजाब किंग व्हिस्की की 240 बोतलें और 250 निप्स जब्त किए हैं। वहीं ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
यह पूरी कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल के निर्देशों और आबकारी अधिकारी जसप्रीत सिंह की देखरेख में हुई। गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, ईआई सौमत माही, आबकारी पुलिस और बस्ती बावा खेल पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे बस्ती बावा खेल के पास कपूरथला रोड पर विशेष नाकाबंदी की। आबकारी और पुलिस टीम ने भाग रही गाड़ी का पीछा किया।
आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला आरोपी मधुबन स्कूल के पास अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर पैदल ही मौके से फरार हो गया। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लावारिस छोड़ी गई स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लिया और उसकी गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र मांगा पुत्र राकेश कुमार निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है बरामद की गई शराब की जांच करने पर पाया गया कि इस पर कोई भी ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ होलोग्राम और बैच नंबर मौजूद नहीं था, जिससे इसके अवैध तस्करी के लिए ले जाए जाने की पुष्टि हुई। इस संबंध में आरोपी धर्मेंद्र मांगा के खिलाफ पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल में 18 सितंबर 2026 को FIR नंबर 279 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।