हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर पटियाला से ब्यास जा रही एक टैक्सी कार सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकरा गई। हादसे में कार सवार 4 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा वीरवार देर शाम को हुआ। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक रणजीत सिंह चार यात्रियों को लेकर पटियाला से ब्यास जा रहा था। गोराया के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी कार को साइड मार दी। दूसरी गाड़ी से बचने के लिए रणजीत सिंह ने कार का स्टेयरिंग दूसरी तरफ मोड़ दिया।
इसी दौरान कार का टायर कट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो से जा टकराया। टक्कर में कार सवार चारों यात्रियों को चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

पुलिस ने क्रेन से हटवाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन

हादसे की सूचना मिलते ही गोराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिछला लेखLudhiana में Drive सीख रहे युवक से बेकाबू हुई कार, 5 लोगों को कुचला… सब्जी विक्रेता को 50 मीटर तक घसीटा; मौत
अगला लेखJalandhar में पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला:कई सदस्य घायल, दोनों पक्षों में पहले हो चुका विवाद; वारदात के बाद फरार