तिलक वर्मा का दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दिल ही टूट गया. ये खिलाड़ी फाइनल मैच की पहली पारी में 99 रन पर आउट हो गया. साउथ जोन के कप्तान ने अपनी पारी में 211 गेंद खेली.

तिलक वर्मा के आउट होने की खास बात ये भी है कि इस खिलाड़ी ने 60 दिनों के बाद अपना विकेट खोया है. बता दें तिलक वर्मा पिछले 60 दिनों से अजेय रहे थे, उन्हें कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया था.  (फोटो-पीटीआई)

तिलक वर्मा के आउट होने की खास बात ये भी है कि इस खिलाड़ी ने 60 दिनों के बाद अपना विकेट खोया है. बता दें तिलक वर्मा पिछले 60 दिनों से अजेय रहे थे, उन्हें कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया था.

Google search engine

तिलक वर्मा के नाबाद रहने का सिलसिला जिम्बाब्वे दौरे से शुरू हुआ था जहां वो तीनों ही टी20 मैचों में आउट नहीं हुए थे. इसके बाद ये खिलाड़ी नॉर्थ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी 116 और 51 रन बनाकर नाबाद रहा.

तिलक वर्मा आखिरकार दलीप ट्रॉफी के फाइनल में आउट हुए. इस खिलाड़ी को ऑफ स्पिनर कुनैन कुरैशी ने आउट किया जो कि अपना दूसरा फर्स्ट क्लास मैच ही खेले रहे थे. इस खिलाड़ी का ये पांचवां फर्स्ट क्लास विकेट ही है.

पिछला लेखलाशों पर राजनीति मत करिए Rahul Gandhi….गुलजार मौत मामले में केजरीवाल और CM Mann ने किया पलटवार
अगला लेखकागजी शेर साबित हुआ इस्लामिक NATO? हूती से जंग में पिट रहे सऊदी को अब तक बचाने नहीं आए पाकिस्तान-तुर्की