तिलक वर्मा का दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दिल ही टूट गया. ये खिलाड़ी फाइनल मैच की पहली पारी में 99 रन पर आउट हो गया. साउथ जोन के कप्तान ने अपनी पारी में 211 गेंद खेली.
तिलक वर्मा के आउट होने की खास बात ये भी है कि इस खिलाड़ी ने 60 दिनों के बाद अपना विकेट खोया है. बता दें तिलक वर्मा पिछले 60 दिनों से अजेय रहे थे, उन्हें कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया था.
तिलक वर्मा के नाबाद रहने का सिलसिला जिम्बाब्वे दौरे से शुरू हुआ था जहां वो तीनों ही टी20 मैचों में आउट नहीं हुए थे. इसके बाद ये खिलाड़ी नॉर्थ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी 116 और 51 रन बनाकर नाबाद रहा.
तिलक वर्मा आखिरकार दलीप ट्रॉफी के फाइनल में आउट हुए. इस खिलाड़ी को ऑफ स्पिनर कुनैन कुरैशी ने आउट किया जो कि अपना दूसरा फर्स्ट क्लास मैच ही खेले रहे थे. इस खिलाड़ी का ये पांचवां फर्स्ट क्लास विकेट ही है.








