भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 क्राइस्टचर्च में खेला जाना है.

वैभव सूर्यवंशी के लिए अब बेंच से उठकर मैदान में उतरने की राह तैयार होती दिख रही है. उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलने के कयास तेज हो गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ईशान किशन इंजरी के चलते उससे बाहर हो गए है. बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन की इंजरी के बारे में टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने जानकारी दी थी. सिंताशु कोटक के बयानों से साफ जाहिर था कि ईशान दूसरे T20 में नहीं खेलेंगे. अब उस पर आधिकारिक मुहर भी लग चुकी है.

ईशान बाहर, खेल सकते हैं सूर्यवंशी- बैटिंग कोच

भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने ईशान किशन के बाहर होने से पहले उनकी इंजरी को लेकर क्या कहा था, पहले वो जान लीजिए. उनके मुताबिक ईशान को ग्रोइन इंजरी की समस्या हुई है. यही वजह है कि वो पहले T20 में नंबर 3 पर ना उतरकर नंबर 5 पर खेलने उतरे थे. उन्होंने ग्रोइन इंजरी के चलते ईशान के दूसरे T20 में खेलने पर आशंका साफ जाहिर की थी. सितांशु ने ये भी कहा था कि अगर ईशान, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में नहीं खेलते हैं तो फिर उस सूरत में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 खेल सकते हैं वैभव

सितांशु कोटक ने ईशान के दूसरे T20I में नहीं खेलने की जो आशंका जाहिर की थी, वो तो सच साबित हो गई. अब देखना ये है कि दूसरे T20I की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है या नहीं? वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली पिछली T20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. वो पांचों T20 में बेंच पर ही बैठे रहे थे. ऐसे में सवाल था न्यूजीलैंड में क्या उन्हें मौका मिलेगा? ईशान किशन के दूसरे T20I से बाहर होने के बाद लोगों के जहन में वैभव को खेलते देखने के आसार जगे हैं. अगर वैभव को दूसरे T20I की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वो पहली बार न्यूजीलैंड में खेलते दि्खेंगे.

वैभव सूर्यवंशी का T20I करियर

वैभव सूर्यवंशी के T20I करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 186.36 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव ने 22 चौके और 18 छक्के जमाए हैं. जबकि उनके नाम 2 फिफ्टी प्लस स्कोर है.

वैभव सूर्यवंशी से जुड़े बड़े सवालों के जवाब (FAQs)

  • वैभव सूर्यवंशी ने T20I डेब्यू कब किया था?
वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में T20I डेब्यू किया था.
  • वैभव सूर्यवंशी ने किस देश के खिलाफ T20I डेब्यू किया था?
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में T20I डेब्यू किया था.
  • वैभव सूर्यवंशी का T20 में स्ट्राइक रेट क्या है?
वैभव सूर्यवंशी का T20 करियर में स्ट्राइक रेट 214.83 का है.
पिछला लेखAmritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज
अगला लेखड्रग्स तस्करों पर Punjab Government का बड़ा एक्शन, 6 सीनियर IPS अफसरों को मिलीं विशेष शक्तियां