महिला T20 एशिया कप 2026 के दौरान स्मृति मंधाना वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकती हैं.
Women’s T20 Asia Cup 2026 में खेल रही स्मृति मंधाना ने अपने दमदार प्रदर्शन से अब वर्ल्ड रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया है. उन्होंने जिस वर्ल्ड रिकॉर्ड को खतरे डाला है, वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी होने से जुड़ा है. स्मृति इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फिलहाल भारत की ही पूर्व कप्तान और ओपनर मिताली राज के नाम है. मिताली राज ने 314 इंटरनेशनल पारियों में 10868 रन बनाए हैं.
स्मृति मंधाना इस मामले में फिलहाल मिताली के बाद दूसरे नंबर पर हैं. महिला T20 एशिया कप 2026 के ओपनिंग मैच में थाईलैंड के खिलाफ 19 रन की पारी खेलने के बाद उनके 302 पारियों में 10756 रन हो गए हैं.
![smriti-1-333[1]](https://punjabprotv.com/wp-content/uploads/2026/09/smriti-1-3331-640x360.jpg)







