पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर ही धर दबोचा वह रास्ते से वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा।
जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना आदमपुर की पुलिस चौकी जंडू सिंघा की टीम ने आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली गोलियों की खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार, जालंधर देहात पुलिस की ओर से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी जंडू सिंघा की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर ही धर दबोचा वह रास्ते से वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर ही धर दबोचा। इसके बाद नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने गोलियों को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी।
एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी कर रही है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लाया था।
बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों का भी सुराग मिल सकता है। पुलिस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके।