PPTV NEWS (Mohali): पंजाब में युवाओं को नशे से दूर रखने और Sports, Fitness तथा Healthy Lifestyle को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘Punjab Youth Run 2026’ का आयोजन किया। ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत आयोजित इस 5.5 किलोमीटर की रन में हजारों युवाओं, खिलाड़ियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया।
रन की शुरुआत गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से हुई। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों को T-Shirts और Participation Medals भी दिए गए, जबकि विजेताओं के लिए ₹11,000 तक के Cash Prizes रखे गए।
AAP Youth Wing का बड़ा अभियान
AAP पंजाब यूथ विंग के प्रधान और विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि Punjab Youth Run 2026 का उद्देश्य केवल एक Marathon आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं को Sports और Fitness से जोड़कर Drug-Free Punjab का संदेश मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि मोहाली में मिले उत्साहजनक Response के बाद यूथ विंग पंजाब के अन्य शहरों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगा। इनमें अमृतसर, पटियाला, बठिंडा और लुधियाना जैसे शहर शामिल हैं।
लालपुरा ने कहा कि इन आयोजनों के जरिए फिटनेस, खेल और नशामुक्त पंजाब का संदेश राज्य के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Meet Hayer ने Sports और Fitness पर दिया जोर
AAP सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने Youth Wing की टीम और आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के मैदान से जोड़ना और Fitness को बढ़ावा देना नशे के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम है।
मीत हेयर ने पंजाब में Sports Budget में हुई बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, जब उन्होंने खेल विभाग संभाला था, तब राज्य का Sports Budget करीब ₹150 करोड़ था, जो अब बढ़कर करीब ₹1,800 करोड़ हो गया है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि Marathon या Run को केवल एक दिन की Activity न मानें, बल्कि Walking, Running और Exercise को अपनी Daily Routine का हिस्सा बनाएं।
पूरे पंजाब में आयोजित होंगे ऐसे कार्यक्रम
AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने भी Punjab Youth Run 2026 में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को Sports और Healthy Lifestyle की ओर ले जाने वाली ऐसी पहल एक मजबूत और Drug-Free Punjab बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
AAP नेताओं ने कहा कि Sports, Fitness, Healthy Lifestyle और नशामुक्त पंजाब के संदेश को राज्य के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।








