पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है और इसके लिए जनता का भी सहयोग मांगा जा रहा है।

मोहाली STF ने एक पुलिसकर्मी और उसकी महिला साथी को आधा किलो हेरोइन के सहित  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मी फरीदकोट जिले की पुलिस लाइन में तैनात है। जानकारी के अनुसार उक्त पुलिसकर्मी कुछ समय पहले ही बहाल होकर फरीदकोट पुलिस लाइन में तैनात हुआ था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह और महिला का नाम नवकिरण कौर बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में अभी एक और आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस द्वारा प्रैस कांफ्रेंस के दौरान घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Google search engine

बता दें कि पंजाब को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पंजाब पुलिस को सख्त आदेश दिए गए हैं। इन सबके चलते पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के साथ-साथ लंबे समय से एक ही थाने या जिले में तैनात पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है और इसके लिए जनता का भी सहयोग मांगा जा रहा है।

पिछला लेखPunjab के लोगों के लिए अच्छी खबर, इस विभाग में होने जा रही भर्तियां, जारी हुए निर्देश…
अगला लेखनीट विवाद: SC ने बिहार पुलिस से मांगी रिपोर्ट, NTA को सेंटर वाइज परिणाम अपलोड करने का निर्देश