होम Latest News फिरोजपुर में बड़ी वारदात, मामूली सी बात को लेकर दो सगे भाईयों...

फिरोजपुर में बड़ी वारदात, मामूली सी बात को लेकर दो सगे भाईयों का गोली मारकर कत्ल, पढ़ें

0

फिरोजपुर, (punjabprotv) : पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर है। फिरोजपुर के गांव भावड़ा में मामूली बहस के बाद दो सगे भाइयों का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मोबाइल को शुरू हुई बहस के बाद आरोपियों ने गोली चला दी। गोली लगने से फरीदकोट के गांव आराईआ वाला के दो सगे भाई घायल हो गए। जख्मी हालत में दोनों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक भाइयों की पहचान जगदीश सिंह (34) और कुलदीप सिंह (36) पुत्र सोहन सिंह के तौर पर हुई है। घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है।

पिछला लेखराष्ट्रपति शासन की धमकी पर सीएम भगवंत मान का गवर्नर को पलटवार, बोले-‘राजस्थान जाकर BJP का सीएम चेहरे बनें…
अगला लेखपंजाब में डीएसपी रैंक के 19 PPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट