होम Latest News रोपड़ में मिठाई की दुकान के अंदर जबरदस्त धमाका, मालिक समेत दो...

रोपड़ में मिठाई की दुकान के अंदर जबरदस्त धमाका, मालिक समेत दो की मौत, पढ़ें

0

न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : पंजाब के रोपड़ से बड़ी खबर है. रोपड़ जिले में आज सुबह सिलेंडर फटने से एक दुकान में आग लग गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक भरतगढ़ बस स्टैंड पर कमल स्वीट्स नाम की दुकान में तड़के आग लग गई, जिससे दुकान में रखा कमर्शियल गैस सिलेंडर फट गया और जोरदार धमाका हुआ.

आग लगने की सूचना मिलने पर मालिक जतिन गौतम (30) मौके पर पहुंचे, लेकिन जैसे ही उन्होंने शटर खोला, सिलेंडर फट गया और उनकी मौत हो गई. उनकी मदद कर रहे उनके नौकर रूपनगर निवासी सज्जन सिंह की भी इलाज के लिए रूपनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई.

बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि मदद करने आए गांव का चौकीदार रोशन लाल भी झुलस गया. हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. कीरतपुर साहिब थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह, भरतगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सरताज सिंह ने कहा कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद संबंधित टीमें दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगी.

2 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

डॉ. आनंद घई ने 2 मौतों की पुष्टि की और कहा कि तीसरे व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है. मौके के गवाह सरपंच सुखदीप सिंह, मनजीत सिंह ने भी मौके के हालात की जानकारी दी.

पिछला लेखबरनाला में मां-बेटी का कत्ल केस सुलझा, इस करीबी ने ही की थी दोनों की हत्या, पढ़ें कारण
अगला लेखपंजाब का सौर ऊर्जा की तरफ बड़ा कदम, मान सरकार द्वारा 1200 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर, पढ़ें