होम National घर में घुसकर भजन गायिका पर की थप्पड़ों की बरसात

घर में घुसकर भजन गायिका पर की थप्पड़ों की बरसात

0

लुधियाना: डाबा इलाके में रहने वाली एक भजन गायिका के घर में घुसकर एक महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। इस बात की महिला ने थाना डाबा में शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि पिछले कई दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

पीड़ित महिला का कहना है कि वह जगरातों में भजन वगैरह गाती है। शनिवार शाम को उसके घर के बाहर एक गाड़ी आकर रुकी और उसके अंदर से निकली महिला उसके घर पर आई। वह समझी कि महिला कोई बात करने के लिए आई है। जब वह उसे अंदर लेकर गई तो महिला ने उसके मुंह पर थप्पड़ मार दिया और मारपीट करने लग गई।

Google search engine

महिला ने उसके घर के बाहर खड़े होकर धमकियां दी और दरवाजे पर भी लातें भी मारीं। उस महिला की सारी हरकतें घर के अंदर और बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गईं। उधर, थाना डाबा की पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

पिछला लेखलंदन जाने वाले भारतीयों को बड़ा झटका
अगला लेखमुसीबत में Canada गए पंजाबी Students!