मोहाली के नयागांव स्थित सिंघा देवी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया।

बता दें कि दो साल का एक बच्चा JCB मशीन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि JCB का टायर सीधे बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया।
घटना से मच गया हाहाकार
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद इलाके में भारी गम और शोक का माहौल बन गया। बच्चे की मां को सदमा पहुंचा और वह लगातार रोती रही।
JCB ड्राइवर मौके से हुआ फरार
घटना के बाद JCB का ड्राइवर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर का कोई पता नहीं चल पाया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सूचना मिलने के बाद नयागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर खरड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और ड्राइवर की पहचान करने में जुटी हुई है।
पिछला लेखBathinda Suitcase Murder Case में बड़ा खुलासा, पहले प्रेमी ने की लाश जलाने की कोशिश, फिर किया पैक
अगला लेखFerozepur में किसान ने पत्नी और बेटे को गोली मारी, फिर खुद पर किया फायर