Punjab Pro TV (PPTV News): महाराष्ट्र के Palghar district से Birthday Cake को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। Nalasopara में जन्मदिन की पार्टी के दौरान Cake खाने के बाद सात बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि Cake खाने के कुछ ही समय बाद मेहमानों को Chest Burning, तेज पेट दर्द और Vomiting की शिकायत होने लगी। इसी दौरान परोसने वाली प्लेट में कथित तौर पर एक मरी हुई छिपकली दिखाई दी, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
7 Children समेत 11 लोगों की तबीयत बिगड़ी
अधिकारियों के मुताबिक, बीमार लोगों में चार महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। बच्चों में करीब ढाई साल का एक बच्चा भी बताया जा रहा है।
घटना Nalasopara East के Taki Pada area की एक इमारत में हुई। परिवार ने शनिवार को एक महिला के Birthday Celebration के लिए स्थानीय Chamunda Bakery से Cake मंगवाया था।
Cake में Dead Lizard मिलने का दावा
पुलिस के अनुसार, कुछ बच्चों ने दावा किया कि उन्हें Cake के अंदर एक मरी हुई छिपकली दिखाई दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने तुरंत मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि Food Poisoning का exact cause अभी confirm नहीं हुआ है। Cake के Samples को जांच के लिए भेजा गया है।
Bakery के खिलाफ Investigation शुरू
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और Food and Drug Administration (FDA) ने Chamunda Bakery का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने Cake के Samples और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
Vasai-Virar के Mayor Rajiv Patil के साथ स्थानीय अधिकारियों और FDA की टीम ने Bakery का Inspection किया। अधिकारियों के अनुसार, आगे की कार्रवाई FDA Investigation Report के आधार पर की जाएगी।








