पंजाब में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज़ लू को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

पंजाब में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज़ लू को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को राहत देने के लिए सभी सरकारी स्कूलों और दफ्तरों के समय में बदलाव कर दिया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि नई टाइमिंग 25 मई, सोमवार से लागू होगी।
सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे स्कूल और दफ्तर
सरकार के नए आदेश के अनुसार अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में सभी कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है ताकि कर्मचारियों को दोपहर की भीषण गर्मी से बचाया जा सके।
गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए फैसला
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव अलर्ट के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और कार्यालयों के समय को बदला गया है।
पिछला लेखरूसी सेना में भर्ती पंजाबी युवक 8 महीने से लापता:अमृतसर में परिवार से नहीं हुआ संपर्क; उच्च शिक्षा के लिए गया था मॉस्को
अगला लेखBomb Threat: Ludhiana मेयर के दफ़्तर और Diljit Dosanjh को बम से उड़ाने की धमकी