इस साइंस महोत्सव में छात्रों को इंटरैक्टिव परफॉर्मेंस, अट्रैक्टिव एक्टिविटी और क्रिएटिव कॉम्पिटिशन के जरिए STEM सब्जेक्ट्स को जीवंत करना है।

पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। सीएम भगवंत मान का मानना है कि किसी भी प्रदेश का विकास बेहतर स्कूली शिक्षा के बिना मुश्किल है। राज्य के स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कई अहम कमद उठाएं गए हैं।

इसी के तहत अमृतसर में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो 18 से 20 नवंबर, 2024 तक चलेगा। इस 3 दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य साइंस और टेक्नोलॉजी के सेक्टर में छात्रों की रुचि को बढ़ाना है।

Google search engine

इस साइंस महोत्सव में छात्रों को इंटरैक्टिव परफॉर्मेंस, अट्रैक्टिव एक्टिविटी और क्रिएटिव कॉम्पिटिशन के जरिए STEM सब्जेक्ट्स को जीवंत करना है।

छात्रों में साइंस के प्रति जिज्ञासा

इस 3 दिवसीय साइंस महोत्सव का आयोजन सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (SPSTI), पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (PSCST) और अमृतसर का जिला प्रशासन खालसा कॉलेज द्वारा किया जा रहा है। अमृतसर के जिला प्रशासन खालसा कॉलेज में विज्ञान महोत्सव का आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में साइंस के प्रति छात्रों में जिज्ञासा जगाने के लिए अलग- अलग तरह की डिजाइन की गई साइंस एक्टिविटी का प्रदर्शन करेगा। इसका मुख्य आकर्षणों में लैब ऑन व्हील्स और मनोरंजक सर्कस ऑफ साइंस जैसे इंटरैक्टिव एजुकेशनल एक्सपिरियस शामिल हैं।

इसका उद्देश्य छात्रों को मज़ेदार और आकर्षक तरीके से STEM शिक्षा में लीन करना है। क्विज़, पोस्टर-मेकिंग और मॉडल-बिल्डिंग जैसी प्रतियोगिताएं स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के बीच रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को और बढ़ावा देंगी।

8,000 स्कूल के छात्र होंगे शामिल

इस कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने के लिए हस्तशिल्प और स्वास्थ्य उत्पादों से जुड़े पंजाब के उद्योग अपने अभिनव योगदान का प्रदर्शन करेंगे और अलग- अलग क्षेत्रों में विज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर जोर देंगे।

अमृतसर से करीब 8,000 माध्यमिक विद्यालय और कॉलेज के छात्रों की अनुमानित उपस्थिति के साथ, विज्ञान महोत्सव छात्रों को जीवंत, आकर्षक माहौल में विज्ञान के मूल सिद्धांतों को समझने में मदद करने के लिए एक उत्तेजक वातावरण का वादा करता है।

पिछला लेखAmritsar-Katra Expressway प्रोजेक्ट का जल्द होगा पूरा; जानें कब तक सड़क दौड़ेंगी गाड़ियां
अगला लेखChandigarh की हवा और खराब, AQI 341, Delhi से भी बदतर