हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इन पुलों के बनने से आनन्दपुर साहिब से दूर दराज के लोगों का सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा।

पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के सभी जिलों में विकास अभियान को प्रमुखता से आगे बढ़ा रही है. गांव-गांव सड़क और पुल निर्माण किया जा रहा है. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सड़क और पुल बनाने को लेकर बैठक की।

आनंदपुर साहिब के गांव अजोली से बेला ध्यानी, भल्लड़ी से खेड़ा कलमोट के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित करने के लिए दो पुलों के निर्माण पर गंभीर विचार विमर्श किया गया. कैबिनेट मंत्री ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की।

Google search engine

Harjot Singh Bains

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को दी हिदायत

रिव्यू मीटिंग दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत भी दी. उन्होंने कहा कि पुलों के निर्माण को लेकर सभी प्राथमिक कार्यवाही और टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इन दोनों पुलों के निर्माण को लेकर जल्द से जल्द नींव के पत्थर रखे जाने हैं. ताकि स्थानीय जनता को सुविधा हो सके।

इन दोनों गांवों में पुलों के निर्माण की प्रगति का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 31 जुलाई को साइट विजिट करने का फैसला लिया है. कैबिनेट मंत्री बैंस ने कहा कि ये दोनों पुल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है. इन पुलों को लेकर वो फिर रिव्यू मीटिंग करेंगे।

दूर दराज के लोगों को इन पुलों से होगा फायदा

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इन पुलों के निर्माण के साथ आनन्दपुर साहिब और बीच के इलाके में सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा जिससे लोगों को बहुत लाभ होगा. उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से इलाके का आर्थिक विकास भी होगा. बाढ़ के मौसम में लोगों को सुरक्षित रास्ता भी मिलेगा. रोजगार भी बढ़ेगा।

पिछला लेखPunjab: Gulab Chand Kataria ने Punjab के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ
अगला लेखमंत्री Kuldeep Singh Dhaliwal का दिखा असर, NRI पंजाबी परिवार पर हमले को लेकर FIR दर्ज