Khanouri Border Farmers Protest Update

Punjab Pro TV (PPTV NEWS): किसानों की प्रस्तावित Delhi March को लेकर हरियाणा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। Khanouri-Datasinghwala Border पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने किसानों को हरियाणा की सीमा से दिल्ली की ओर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं देने की बात कही है।

कैथल जिले के Dhanauri Village के पास पुलिस ने BKU Ekta Sidhupur Haryana के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ सहित करीब 18-20 किसानों को रोक लिया। इसके बाद क्षेत्र में पुलिस और किसान संगठनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Google search engine

Khanouri Border पर 5-Layer Barricading

जींद में पुलिस ने Khanouri-Datasinghwala Border को पूरी तरह सील कर दिया है। बॉर्डर पर करीब 5-Layer Barricading के साथ पत्थर और बड़े कंटेनर लगाए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जींद के SP ने स्पष्ट किया कि किसानों को हरियाणा की सीमा से दिल्ली की ओर कूच नहीं करने दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह कदम Law and Order बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

किसान बोले- रोका तो शुरू करेंगे Protest

किसान संगठनों ने भी संकेत दिया है कि यदि उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया तो वे मौके पर ही Dharna और Protest शुरू कर सकते हैं। इसके चलते Khanouri Border और आसपास के इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने पंजाब की ओर जाने वाले वाहनों की भी जांच शुरू कर दी है। Fatehabad, Sirsa और Dabwali समेत कई इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचाया गया है।

किसान बचाओ पदयात्रा आज से

जानकारी के मुताबिक Kisan Bachao Padyatra की शुरुआत Khanouri-Datasinghwala Border से होने की संभावना है। सुबह करीब 11 बजे गुरुद्वारा के पास किसान एकत्र होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे अरदास और सभा आयोजित की जाएगी।

दोपहर करीब 3 बजे 51 पदयात्रियों का जत्था शुभकरण सिंह के शहीदी स्थल की मिट्टी लेकर दिल्ली के Jantar Mantar के लिए पैदल रवाना होगा।

यह यात्रा करीब 228 किलोमीटर की होगी। यात्रा का पहला पड़ाव Belarkha Village में निर्धारित किया गया है, जहां पदयात्री रात में ठहरेंगे।

पिछला लेखIndia 80th Independence Day: अमेरिका में तिरंगे के साथ बना नया Guinness World Record, 1,300+ Flags से रचा इतिहास
अगला लेखPatiala School Girls Missing: Private School से 3 छात्राएं लापता, CCTV Footage खंगाल रही Police