Channi supporters protest Raja Warring

Punjab Pro TV (PPTV News): पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सामने आई है। रविवार को बरनाला में पार्टी की बैठक के दौरान Punjab Congress President Amarinder Singh Raja Warring के सामने चन्नी समर्थकों ने नारेबाजी की, जिसके बाद माहौल गर्म हो गया।

जनसंपर्क अभियान के तहत पंजाब कांग्रेस प्रभारी Bhupesh Baghel और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग बरनाला में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। बैठक के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके समर्थक वहां पहुंचे और उनके समर्थन में नारे लगाए।

Google search engine

राजा वड़िंग के संबोधन के दौरान समर्थकों ने “चन्नी लाओ-पंजाब बचाओ” और “चन्नी लाओ, कांग्रेस बचाओ” जैसे नारे लगाए। इस दौरान कुछ समर्थकों ने चन्नी के समर्थन में अन्य नारे भी लगाए, जिससे बैठक का माहौल कुछ समय के लिए गर्म हो गया।

स्थिति को देखते हुए राजा वड़िंग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। मंच पर उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

यह पहली बार नहीं है जब पंजाब कांग्रेस के कार्यक्रम में राजा वड़िंग को चन्नी समर्थकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा हो। पार्टी के भीतर नेताओं और समर्थकों के बीच सामने आ रही ऐसी घटनाओं से पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

पिछला लेखBarnala Lathicharge Case: तरुण चुग ने National SC Commission के Chairman को सौंपा ज्ञापन
अगला लेखMohali Firing: रिटायर्ड फौजी ने पूर्व सरपंच के पति पर चलाई गोलियां, 3 राउंड लगने से घायल