Punjab Vigilance Bureau arrested Clerk Gagan, posted at Block Primary Education Office, Hajipur, Hoshiarpur, red-handed while accepting a ₹10,000 bribe.
The accused was arrested following a complaint by a resident of Sultanpur village, Malerkotla district, as part of the VB’s ongoing anti-corruption drive.
PUNJAB PRO TV(PPTV NEWS): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा कार्यालय, हाजीपुर, जिला होशियारपुर में तैनात क्लर्क गगन को 10,000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव सुल्तानपुर, जिला मालेरकोटला के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अपनी पत्नी, जो गांव सहोरा, ब्लॉक हाजीपुर, जिला होशियारपुर के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में ईटीटी अध्यापिका है, के चाइल्ड केयर लीव संबंधी कार्य के लिए बीपीईओ कार्यालय, हाजीपुर पहुंचा था।
बीपीईओ कार्यालय में शिकायतकर्ता की मुलाकात आरोपी क्लर्क से हुई। बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क किया और उसकी पत्नी की चाइल्ड केयर लीव स्वीकृत करवाने के बदले 10,000 रूपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।
शिकायतकर्ता अवैध रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो, रेंज जालंधर से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
*
चंडीगढ़, 29 जुलाई 2026:
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा कार्यालय, हाजीपुर, जिला होशियारपुर में तैनात क्लर्क गगन को 10,000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।