होम National अकाली दल को झटका, पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह...

अकाली दल को झटका, पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह अटवाल का बेटा बीजेपी में हुआ शामिल, जालंधर से मिल सकती है टिकट, पढ़ें

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : शिरोमणि अकाली दल को आज बड़ा झटका लगा है। रविवार को एक और टकसाली अकाली परिवार बीजेपी में शामिल हो गया। लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे पूर्व विधायक इंदर इकबाल अटवाल ने दिल्ली में बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बताया जा रहा है कि बीजेपी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए इंदर इकबाल अटवाल को उम्मीदवार बना सकती है। बता दें अटवाल के पिता चरणजीत अटवाल पिछली लोक सभा चुनाव में जालंधर लोक सभा हलके में बहुत कम अंतर से कांग्रेसी उम्मीदवार से हारे थे।

पिछला लेखपंजाब में मान सरकरार ने सभी सरकारी दफ्तरों का समय बदला, अब इतने बजे खुला करेंगे दफ्तर
अगला लेखअब गर्मी ढहाएगी सितम! पंजाब में इस हफ्ते 38 डिग्री तक चला जाएगा पारा, छूटेंगे पसीने, पढ़ें मौसम अपडेट