होम Latest News कूड़ा उठाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने...

कूड़ा उठाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के दिए निर्देश

0
Deputy Commissioner Akash Bansal

स्वास्थ्य विभाग को लार्वा रोधी अभियान और फॉगिंग तेज करने के निर्देश

Punjab Pro News (PPTV News): सुल्तानपुर लोधी, बेगोवाल, भुलत्थ, नडाला और ढिलवां की नगर परिषदों/नगर पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर आकाश बंसल ने जनस्वास्थ्य सुरक्षा और सफाई सेवाओं को बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए ‘पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट, 1911’ की धारा 233 और 234 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए संबंधित कार्यकारी अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

Google search engine

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सफाई सेवाएं ठप होने के कारण विभिन्न स्थानों पर कूड़ा जमा हो गया है। मानसून के मौसम में यह कूड़ा नालियों को जाम कर सकता है, जिससे जलभराव तथा मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह स्थिति लोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत गंभीर साबित हो सकती है।

स्थिति को जनस्वास्थ्य के लिए खतरा मानते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ठेके पर स्टाफ की नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं लेने, वाहन एवं मशीनरी किराये पर उपलब्ध कराने अथवा अन्य विभागों के कर्मचारियों की तैनाती कर तत्काल जमा हुए कूड़े को उठाने, उसके परिवहन तथा पर्यावरण के अनुकूल निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों, डिस्पेंसरीयों, स्कूलों, बाजारों, बस स्टैंडों, जल स्रोतों, नालों तथा अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सफाई कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने सिविल सर्जन तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों एवं लार्वा के ख़ात्मे, फॉगिंग, डिसइन्फेक्शन तथा क्लोरीनेशन के लिए कार्यकारी अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित करें। साथ ही आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और आपातकालीन चिकित्सा तैयारियां भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे निर्देश दिए कि इन आपातकालीन व्यवस्थाओं पर होने वाला व्यय संबंधित नगर परिषदों और नगर पंचायतों के म्यूनिसिपल फंड से किया जाएगा तथा इसका पूरा रिकॉर्ड और लेखा-जोखा बाद में प्रवानगी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने भुलत्थ और सुल्तानपुर लोधी के एस.डी.एम. के साथ-साथ प्रभावित स्थानीय निकायों के कार्यकारी अधिकारियों (ई.ओ.) को प्रतिदिन उठाए गए कूड़े तथा कवर किए गए क्षेत्रों की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ये आदेश सफाई सेवाओं के सामान्य रूप से बहाल होने अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01822-233777 पर संपर्क किया जा सकता है।

पिछला लेखपंजाब कर विभाग ने वैट बकाया वसूली अभियान में लाई तेजी: संपत्ति की नीलामी से 1.21 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा
अगला लेखAmritsar से बांद्रा तक रेल से पहुंचा 3.9 टन आलूबुखारा, Ferozepur मंडल ने दर्ज की नई उपलब्धि