होम Latest News जालंधर : पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामले में पुलिस को मिली सफलता,...

जालंधर : पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार, शाम पांच बजे होगा संस्कार

0

जालंधर, (punjabprotv) : पत्रकार रवि गिल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मीडियाकर्मी कीर्ति गिल और उसके भाई शुभम गिल को गिरफ्तार कर लिया है। इन गिरफ्तारियों के बाद रवि गिल के परिवार वाले रवि का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए हैं। शाम 5 बजे रवि गिल का किशनपुरा श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। आपको बता दें कि न्यूज पोर्टल चलाने वाले रवि गिल ने शास्त्री मार्केट स्थित सिटी हब होटल में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। रवि ने कीर्ती और तीन अन्यों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

पिछला लेखजालंधर के NHS अस्पताल में 21 अगस्त से शुरू हो रहा दांतों का मुफ्त चेकअप कैंप, पढ़ें
अगला लेखजालंधर : पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, परिवार ने थाना नई बारादरी के बाद हाईवे किया बंद, बोले-पुलिस ने गुमराह करके संस्कार करवाया