होम latest News Main Vaapas Aaunga: 70 करोड़ में बनी मैं वापस आऊंगा पहले दिन...

Main Vaapas Aaunga: 70 करोड़ में बनी मैं वापस आऊंगा पहले दिन कितना कमाएगी

0

 इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा सिनेमघरों में लग गई है.

 सिनेमाघरों में फिर से नई फिल्मों की भरमार आ गई है. मौजूदा समय में तीन ऐसी फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई हैं. इन फिल्मों में मैं वापस आऊंगा, गवर्नर और भारत भाग्य विधाता जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. इसके अलावा साउथ की भी कुछ फिल्में सिनेमाघरों में नजर आ रही हैं. वैसे तो सभी फिल्मों की चर्चा देखने को मिल रही है लेकिन इन सभी के बीच सबसे ज्यादा जिक्र शरवरी वाघ और वेदांग रैना की फिल्म मैं वापस आऊंगा की देखने को मिल रही है. ये फिल्म ठीक-ठाक बजट में बनी है और ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 2.5 से 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा सकती है.
फिल्म को लेकर बज़ बना हुआ है और इम्तियाज अली की फिल्म को देखने के लिए फैंस उत्सुक भी हैं. फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. ऐसे में फिल्म अगर ओपनिंग डे पर 2.5 से 4.5 कलेक्शन करती है तो इसे ज्यादा इंप्रेसिव नहीं माना जाएगा. हालांकि अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो ऐसे में इसका फायदा फिल्म को आने वाले समय में मिल सकता है. मैं वापस आऊंगा फिल्म के लिए ये जरूरी है कि अपने पहले वीकेंड में ये 20 करोड़ के आसपास का कलेक्शन करे. इसकी स्टार कास्ट भी अच्छी है और फिल्म को दिलजीत दोसांझ की पॉपुलैरिटी का भी फायदा मिलना चाहिए. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि पहले वीकेंड में ये फिल्म कुल कितना कलेक्शन कर के दिखा पाती है.
मैं वापस आऊंगा फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौरान की एक प्रेम कहानी दिखाई गई है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स आजादी के दौरान अपने प्यार से बिछड़ जाता है और ताउम्र उससे मिलने की कोशिश करता है. वो 95 साल का हो चुका होता है और उसकी शारीरिक हालत ऐसी नहीं होती है कि वो पाकिस्तान जा सके.
ऐसे में उस शख्स का पोता उसकी मदद करता है और पाकिस्तान जाकर उसके प्यार का पता लगाता है. फिल्म में एक सच्ची प्रेम कहानी के साथ ही विभाजन का दर्द दिखाया गया है. नसीरुद्दीन शाह के अलावा फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी वाघ, रजत कपूर और सयानी गुप्ता जैसी एक्ट्रेस नजर आई हैं.

क्या नया रिकॉर्ड बनाएंगी शरवरी वाघ?

शरवरी वाघ की फिल्मों की बात करें तो ओपनिंग डे पर उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वेदा है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं ओपनिंग डे पर उनकी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म मुंज्या है जिसने 4.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शरवरी की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म की बात करें तो ये बंटी और बबली है जिसने 2.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब देखने वाली बात होगी कि शरवरी वाघ की इस फिल्म का कलेक्शन पहले दिन कितना जाता है और ये शरवरी वाघ के करियर की हाइएस्ट ओपनिंग फिल्म बन पाती है कि नहीं.
पिछला लेखT20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप में दांव पर इतने करोड़ का इनाम, ICC ने लिया बड़ा फैसला