होम latest News होर्मुज से भारत के लिए आई Good News, LNG लेकर गुजरात के...

होर्मुज से भारत के लिए आई Good News, LNG लेकर गुजरात के पोर्ट पर पहुंचा जहाज दिशा

0

जहाज दिशा को कतर के रास लाफान LNG टर्मिनल पर लोड किया गया था.

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी आई है. 62,370 मीट्रिक टन LNG लेकर जहाज दिशा आज शुक्रवार को गुजरात के पोर्ट पर पहुंचा. गुजरात के भरूच पोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि LNGC दिशा जहाज सुबह दहेज पोर्ट पहुंचा.
LNG कार्गो को कतर के रास लाफान LNG टर्मिनल पर लोड किया गया था. टैंकर में 62,370 मीट्रिक टन LNG है, जो भारत की एनर्जी सप्लाई चेन के लिए एक अहम डिलीवरी है. दिशा शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम के तहत चलाया जा रहा है और इसे पेट्रोनेट LNG लिमिटेड के लिए चार्टर किया गया है. होर्मुज से इस जहाज का सफल गुजरना ऐसे समय में हुआ था जब इस इलाके में तनाव बढ़ा हुआ था.
दिशा के आने से LNG की उपलब्धता बढ़ने, औद्योगिक और घरेलू इस्तेमाल के लिए एनर्जी की सप्लाई में मदद मिलने की उम्मीद है. होर्मुज ग्लोबल एनर्जी ट्रेड के लिए एक अहम रास्ता है और इस इलाके में किसी भी तरह की रुकावट से ग्लोबल ऑयल और गैस सप्लाई चेन पर असर पड़ता है.

होर्मुज में फंसे जहाजों का गुजरना जारी

अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद होर्मुज से जहाजों का निकलना जारी है. समुद्री डेटा कंपनी ‘लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस’ ने यह जानकारी दी है. ‘लॉयड्स लिस्ट’ के प्रधान संपादक रिचर्ड मीड ने कहा कि लगभग 110 दिनों में पहली बार प्रमुख कंपनियों के स्वामित्व वाले जहाज इस जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं, जबकि फरवरी से वे लगभग फंसे हुए (रुके हुए) थे. यह मार्ग दुनिया के तेल और प्राकृतिक गैस के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण है. इसके बंद होने से एक ऐतिहासिक ऊर्जा संकट पैदा हो गया.

सामान्य हो रहे हालात

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि होर्मुज फिर से खुल गया है और इस रास्ते से गुज़रने वाले जहाज़ों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है. यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि कामकाज को सामान्य होने में समय लगेगा. शिपिंग-ट्रैकर कंपनियों के अनुसार, 16 जून से 18 जून के बीच लगभग 40-50 जहाज़ स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से से गुज़रे.
पश्चिम एशिया में संकट शुरू होने के बाद, हर दिन औसतन सिर्फ 4-5 जहाज ही इस स्ट्रेट से गुज़र रहे थे. सामान्य हालात में, इस रास्ते से रोज़ाना 80-100 जहाज़ गुज़रते हैं, जो दुनिया भर के बाज़ारों तक तेल, गैस, खाद और अन्य सामान पहुंचाते हैं.
पिछला लेखफैंस के लिए खुशखबरी, बिना कट और बीप के OTT पर आएगा ‘धुरंधर 2’ का अनकट वर्जन
अगला लेखFake Video की सच्चाई सामने! Bhagwant Maan ने चेताया- साजिश में शामिल अब हर चेहरा होगा बेनकाब