पंजाब के कई हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगा है।
बीती रात पठानकोट में लगातार बारिश होने से मौसम सुहावना रहा और आज सुबह आसमान बादलों से ढका नजर आया। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, लेकिन फिलहाल किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
जिन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।
3 जुलाई के आसपास पंजाब पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य तिथि 30 जून के बजाय करीब 3 जुलाई तक पंजाब में प्रवेश कर सकता है। मानसून फिलहाल मध्य प्रदेश तक पहुंच चुका है और अगले दो-तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश होते हुए जम्मू के रास्ते पंजाब में प्रवेश करने की संभावना है। इसका मतलब है कि लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
तापमान सामान्य से काफी ऊपर
रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में केवल 10 डिग्री का अंतर होने के कारण रात के समय भी उमस बनी हुई है। राज्य का सबसे गर्म शहर फरीदकोट रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।