होम latest News प्रशासक ने किया राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

प्रशासक ने किया राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

0

स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ द्वारा तारे ज़मीन पर – नाइट विजिल नामक एक विशेष रात्रिकालीन टीकाकरण पहल भी संचालित की जा रही है।

पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (यूसीएचसी), सैक्टर-22, चंडीगढ़ में मॉडल टीकाकरण केंद्र (एमआईसी) का उद्घाटन किया तथा राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी.पी. सिंह, आईएएस भी उपस्थित रहे। अभियान का शुभारंभ माननीय राज्यपाल द्वारा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाकर किया गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखने तथा भारत की पोलियो-मुक्त पहचान को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
चंडीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सार्वभौमिक टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की जानकारी दी। यूसीएचसी, सेक्टर-22 में स्थापित नव उद्घाटित मॉडल टीकाकरण केंद्र चंडीगढ़ का पांचवां ऐसा केंद्र है। बच्चों के अनुकूल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित इस केंद्र में अलग टीकाकरण कक्ष, टीकाकरण के बाद प्रतीक्षा अवधि के दौरान बच्चों के लिए प्ले जोन तथा स्तनपान कराने वाली माताओं की सुविधा एवं गोपनीयता के लिए विशेष स्तनपान कक्ष की व्यवस्था की गई है।
राज्यपाल ने मॉडल टीकाकरण केंद्र के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया तथा यूसीएचसी, सैक्टर-22 में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। कार्यवाहक निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सद्भावना पंडित ने उन्हें सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्धियों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। माननीय राज्यपाल ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए अनुकूल और सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। चंडीगढ़ के प्रशासक ने शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज प्राप्त करने पर बल दिया तथा सभी संबंधित पक्षों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
उन्होंने शहरभर में टीकाकरण कार्यक्त्रमों के सफल संचालन में चिकित्सकों, नसिंर्ग स्टाफ, सहायक नर्स दाइयों (एएनएम) तथा फील्ड स्टाफ की समर्पित एवं अथक सेवाओं की प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त, पूरे केंद्रशासित प्रदेश में पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए 1,078 टीकाकरण टीमों की तैनाती की गई है। 29 एवं 30 जून, को ये टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान करेंगी और उन्हें पोलियो की खुराक पिलाएंगी जो बूथ आधारित अभियान के दौरान छूट गए हों।
स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ द्वारा तारे ज़मीन पर – नाइट विजिल नामक एक विशेष रात्रिकालीन टीकाकरण पहल भी संचालित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों, बेघर परिवारों, कूड़ा बीनने वाले बच्चों तथा अन्य वंचित एवं संवेदनशील वगोंर् के उन बच्चों तक पहुंचना है जो दिन के समय अभियान के दौरान टीकाकरण से वंचित रह सकते हैं। कार्यक्त्रम में एनओ-एनएचएम-सह-जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह, स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्त्रम अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी, जीएमसीएच-32 एवं पीजीआई के चिकित्सक, नसिंर्ग स्टाफ, एएनएम तथा डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी, जॉन स्नो इंडिया एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रशासक ने टीकाकरण कराने आए बच्चों को उपहार स्वरूप गिफ्ट हैम्पर भी वितरित किए, ताकि समुदाय की अधिकाधिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिल सके। कार्यक्त्रम का समापन मुख्य अतिथि के साथ सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने चिकित्सकों, टीकाकर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया तथा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। अभियान के प्रथम दिन चंडीगढ़ में लगभग 34,835 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग, यूटी चंडीगढ़ ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि जिन बच्चों को पल्स पोलियो बूथों पर खुराक नहीं मिल सकी है, उन्हें 29 एवं 30 जून, को चलाए जा रहे घर-घर टीकाकरण अभियान के दौरान अवश्य पोलियो की खुराक दिलाएं।
पिछला लेखJalandhar में फिरौती गैंग का मददगार गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक की फर्जी नंबर प्लेट बनाई; दुकानदारों को सख्त चेतावनी
अगला लेखPunjab Weather Today: पंजाब के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट