Four private schools in Punjab’s Ludhiana received bomb threat emails on Monday, prompting a massive police search operation. Students were safely evacuated, and no suspicious or explosive material has been found so far, while cyber experts are investigating the source of the emails.
Punjab Pro Tv: पंजाब के लुधियाना में सोमवार को चार निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं तथा स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।
प्रारंभिक जांच में किसी भी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि ई-मेल भेजने वालों की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है और ई-मेल के स्रोत की जांच जारी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब में स्कूलों, अदालत परिसरों और अन्य सरकारी व निजी संस्थानों को लगातार धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। हालांकि अधिकांश मामलों में कोई विस्फोटक नहीं मिला, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं।
प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।













