Patiala News: पंजाब के पटियाला में नाभा रोड स्थित मुख्य भाखड़ा नहर में नहाने गए पांच दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, युवकों ने नहर को तैरकर पार करने की शर्त लगाई, लेकिन तेज बहाव में सभी फंस गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं।
लापता युवकों की पहचान करमजीत उर्फ करमा और सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा के रूप में हुई है। प्रशासन और गोताखोरों की टीमें लगातार दोनों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने लोगों से तेज बहाव वाली नहरों में न उतरने और सावधानी बरतने की अपील की है।













