होम latest News बैंकॉक बार में भीषण आग: 27 लोगों की मौत, 63 घायल; शॉर्ट...

बैंकॉक बार में भीषण आग: 27 लोगों की मौत, 63 घायल; शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

0
Bangkok bar fire

Bangkok Bar Fire Kills 27, Injures 63; Electrical Fault Suspected

At least 27 people were killed and 63 others injured after a massive fire broke out at a bar in Thailand’s capital, Bangkok. Authorities suspect an electrical fault may have triggered the blaze, though the exact cause remains under investigation. Firefighters brought the fire under control within 30 minutes, while all injured victims are receiving treatment in hospitals.

Google search engine

Punjab Pro Tv: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक बार में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, हादसे की शुरुआती वजह बिजली के सिस्टम में खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि मामले की जांच अभी जारी है।

फायर ब्रिगेड विभाग के मुताबिक, रात करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल कर्मियों ने लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक इमारत का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले मंच के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके कुछ ही क्षण बाद जोरदार धमाका हुआ और पूरे बार में धुआं फैल गया। कई लोग जान बचाने के लिए इमारत के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट में छिप गए, जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और कहा कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पिछला लेखअमेरिका के ईरान पर 140 ठिकानों पर हमले के बाद ईरान का पलटवार, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी बेस निशाने पर
अगला लेख20 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, IMD ने 18 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया