होम Latest News 20 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, IMD ने 18 राज्यों में...

20 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, IMD ने 18 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

0
heavy rain alert update

Monsoon to Revive from July 20; IMD Issues Red Alert for Heavy Rain in 18 States

The India Meteorological Department (IMD) has forecast that the southwest monsoon will regain strength from July 20 after remaining weak over parts of northwest India. A red alert for heavy to extremely heavy rainfall has been issued for 18 states, including Uttar Pradesh and Bihar

Google search engine

Punjab Pro Tv: राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में पिछले 3-4 दिनों से कमजोर पड़ा मानसून 20 जुलाई से एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 6 से 7 दिनों तक व्यापक और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

पिछला लेखबैंकॉक बार में भीषण आग: 27 लोगों की मौत, 63 घायल; शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
अगला लेखMohali में CM मान आज युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 68 हजार के पार हुआ सरकारी नौकरियों का आंकड़ा