होम latest News Punjab में आसमान में चमकती दिखी तेज रोशनी :Tarn Taran-Pathankot में लोग...

Punjab में आसमान में चमकती दिखी तेज रोशनी :Tarn Taran-Pathankot में लोग बोले- पहले कभी ऐसा नहीं देखा

0

पंजाब के कई जिलों में गुरुवार रात आसमान में अचानक तेज रोशनी चमकती दिखी।

ये नजारा देखते ही लोग हैरान रह गए और इसे उल्का पिंड बताने लगे। कुछ ही देर में घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं।
तरनतारन में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसमान में कुछ समय के लिए एक तेज चमक दिखाई दी। यह सामान्य बिजली की चमक जैसी नहीं थी और न ही यह आतिशबाजी थी।
अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट के साथ कई और जिलों में ये नजारा दिखा। इसी वजह से कई लोगों ने इसे उल्का पिंड या आसमान में दिखाई देने वाली किसी खगोलीय घटना से जोड़ा। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
अमृतसर में रात 8 बजे के करीब तेज रोशनी दिखाई देती है। ये नजारा घर में लगे कैमरे में कैद हो जाता है।
अमृतसर में रात 8 बजे के करीब तेज रोशनी दिखाई देती है। ये नजारा घर में लगे कैमरे में कैद हो जाता है।
तरनतारण में भी आसमान में तेज रोशनी दिखाई देती है।
तरनतारण में भी आसमान में तेज रोशनी दिखाई देती है।
VIDEO में क्या दिख रहा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रात के आसमान में एक तेज चमकदार रोशनी दिखाई दे रही है। यह रोशनी कुछ सेकंड तक तेज रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आती है और फिर अचानक गायब हो जाती है। इसी दृश्य को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
उल्का पिंड दिखने का दावा
कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि वीडियो में दिखाई देने वाली चमक उल्का पिंड (Meteor) की हो सकती है। उनका कहना है कि वायुमंडल में प्रवेश करते समय उल्का पिंड इसी तरह तेज रोशनी पैदा करते हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी वैज्ञानिक संस्था या संबंधित विभाग ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पठानकोट में भी 8:40 बजे दिखाई दिया नजारा
पठानकोट में भी देर शाम 8:40 पर उल्का पिंड गिरने का दावा किया गया। जिसके बाद शहर में चर्चा शुरू हो गई। बता दें, ये उल्का पिंड देखने में ठीक इस प्रकार प्रतीत हुआ जैसे किसी बड़े पटाखे को आसमान में छोड़ा गया हो। ज्यादातर लोगों ने इसे पटाखा ही समझा।
मिशन रोड से गुजर रहे राजेश ने बताया कि चंद सैकेंड के लिए ऐसा लगा जैसे बड़ी लाइट ऑन हुई हो। लेकिन, अगले ही पल वो गायब हो गया। राजेश ने कहा कि उस समय ऐसा लगा जैसे किसी ने आसमान में बड़ा पटाखा छोड़ा हो।
क्या होता है उल्का पिंड?
उल्का पिंड (मेटेराइट) अंतरिक्ष में घूमने वाले पत्थर या धातु के टुकड़े होते हैं। जब ये टुकड़े पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं और घर्षण (रगड़) के कारण पूरी तरह नष्ट नहीं होते, बल्कि चट्टान के रूप में पृथ्वी की सतह पर आ गिरते हैं, तो इन्हें उल्का पिंड कहा जाता है।
पिछला लेखJalandhar में PM मोदी के दौरे को लेकर 31 डायवर्जन:पुलिस ने Traffic Advisory जारी की
अगला लेखPunjab में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन नियुक्त:सत्यापन के बाद मिलेंगे लेटर, 88 विधानसभा क्षेत्रों में मिली मंजूरी; हलका नार्थ से जुगल किशोर