होम latest News Amritsar में तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 तस्कर अरेस्ट:6 पिस्तौल, हेरोइन और...

Amritsar में तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 तस्कर अरेस्ट:6 पिस्तौल, हेरोइन और अफीम बरामद

0

पुलिस की इस कार्रवाई को सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, एक किलो हेरोइन, एक किलो अफीम और तस्करी से जुड़े 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
पुलिस की इस कार्रवाई को सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सीधे तौर पर विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे। यही हैंडलर अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते अवैध हथियार और नशीले पदार्थ भारत भेजता था। आरोपियों का काम इन हथियारों और नशे की खेप को प्राप्त कर पंजाब में सक्रिय अपराधियों और तस्करों तक पहुंचाना था।
पुलिस के अनुसार बरामद किए गए हथियार अत्याधुनिक श्रेणी के हैं, जिनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता था। पुलिस का मानना है कि समय रहते इस नेटवर्क का पर्दाफाश होने से कई बड़ी वारदातों को रोका जा सका।
अमृतसर में अलग-अलग एफआईआर दर्ज
इस मामले में थाना छेहरटा और थाना कैंट, अमृतसर में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाया जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और इस तस्करी गिरोह का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।
राज्य को अपराध मुक्त और नशा मुक्त बनाएगी पुलिस
पंजाब पुलिस ने कहा है कि सीमा पार से संचालित हथियार और नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य ऐसे गिरोहों को पूरी तरह खत्म करना और पंजाब को सुरक्षित, अपराध मुक्त तथा नशा मुक्त बनाना है।
पिछला लेखJalandhar में झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव:तापमान में आई गिरावट, गर्मी-उमस से मिली राहत; मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
अगला लेखLudhiana ASI हत्याकांड में दो आरोपी दोषी करार:कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को मुआवजे के आदेश