होम International रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता,...

रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता, कहा- International व्यापार की आजादी पर खतरा

0

ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है.

ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई. इस घटना पर भारत सरकार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. सरका ने साफ कहा है कि कमर्शियल जहाजों और उन पर काम करने वाले नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. सरकार ने नाविकों की सुरक्षा की मांग की है.
यह घटना 18 जुलाई को हुई. बताया जा रहा है कि ब्लैक सी गुजरते समय एक कमर्शियल जहाज पर हमला किया गया जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई. जिस वक्त जहाज पर हमला किया गाय उस समय जहाज रूस के समुद्री इलाके में था. यह हमला तब हुआ जब MV OMORFI ब्लैक सी में आगे बढ़ रहा था.
पिछला लेखDharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi
अगला लेखदुनिया के वो 5 मैदान, जहां ODI शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं Rohit Sharma