A fire reportedly caused by a short circuit broke out in electricity wires in Jalandhar’s Kishanpura area, triggering panic and a power outage. No injuries were reported, and residents have sought immediate repairs.
Punjab Pro TV (PPTV News): जालंधर के किशनपुरा क्षेत्र में कमला माता चौक के पास स्थित मंदिर वाली गली में देर रात बिजली की तारों में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने कुछ ही देर में तारों को अपनी चपेट में ले लिया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग को सूचना देकर क्षतिग्रस्त तारों को जल्द बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।













