PUNJAB PRO TV(PPTV NEWS): दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदर्शनकारियों पर अपनी राय रखी और कहा कि सार्वजनिक रूप से की गई बातों और विरोध के तरीकों के परिणाम भी सामने आते हैं।
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी कथित अभद्र भाषा व सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आलोचना का सामना कर रहे हैं, उन्हें भी इस स्थिति को समझना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर किसी को देश और उसके नेतृत्व से परेशानी है और उसने सार्वजनिक तौर पर सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, तो उसे उन लोगों की बात भी सुननी चाहिए जो सरकार का समर्थन करते हैं और जिन्होंने अपने वोट के जरिए उसे सत्ता में पहुंचाया है।
कंगना ने आगे कहा कि लोकतंत्र में बोलने का अधिकार सभी को है। उन्होंने अपने बयान के अंत में कहा कि “हर क्रिया की बराबर प्रतिक्रिया होती है।”
कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।








