Gurdaspur salon firing News

Punjab Pro TV (PPTV News): गुरदासपुर के गांव फज्जुपुर में बंद पड़े एक सैलून को निशाना बनाकर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति की ओर से चलाई गई गोली सैलून के शटर को चीरते हुए अंदर तक पहुंची और वहां लगा शीशा भी टूट गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सैलून मालिक मनोहर मसीह ने बताया कि हड़ताल के चलते दुकान बंद थी। वह सुबह करीब 8 बजे सैलून पर पहुंचे थे और सफाई करने के बाद लगभग 9 बजे वहां से चले गए। शाम करीब 5 बजे जब वह वापस आए तो शटर हिला हुआ था और अंदर का शीशा टूटा मिला।

Google search engine

सैलून की जांच करने पर अंदर से गोली का एक खोल बरामद हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली का खोल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके। सैलून मालिक का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें यह भी पता नहीं कि गोली किस समय चलाई गई।

पिछला लेखLudhiana Firing: 15 लाख रुपये मांगने गए Finance कारोबारी पर 3 राउंड फायरिंग, टांगों में लगी गोलियां
अगला लेखLudhiana Temple Theft: राम दरबार मंदिर में चोरी, 1.5 किलो चांदी का सामान और गोलक से ₹25 हजार गायब