Ludhiana finance businessman attack

Punjab Pro TV (PPTV News): लुधियाना में पैसों के लेनदेन को लेकर एक Finance कारोबारी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 लाख रुपये वापस मांगने पहुंचे कारोबारी और उसके साथियों पर पहले पत्थरों से हमला किया गया और फिर पिस्टल/रिवॉल्वर से तीन राउंड फायर किए गए। गोली लगने से कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित वरिंदरपाल सिंह के अनुसार, उसने आरोपी गुरजीत सिंह को 15 लाख रुपये उधार दिए थे। रकम वापस लेने के लिए वह 27 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ फेज-1 दुगरी स्थित आरोपी के पास पहुंचा था। वहां पैसे मांगने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

Google search engine

पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान गुरजीत सिंह, गगनदीप सिंह और दो अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद गगनदीप सिंह ने कथित तौर पर रिवॉल्वर से तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से दो पीड़ित की टांगों में लगीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।

फायरिंग के बाद आरोपी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर गुरजीत सिंह, गगनदीप सिंह और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, Arms Act और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

पिछला लेखJalandhar News: चिप्स-कुरकुरे के पैसे मांगने पर दुकानदार पर हमला, बेसबॉल बैट से वार कर तोड़ी बाजू
अगला लेखGurdaspur Firing: बंद सैलून के शटर पर चली गोली, शीशा तोड़कर अंदर पहुंची, इलाके में दहशत