Shopkeeper arm broken in Jalandhar

Punjab Pro Tv (PPTV News): जालंधर में चिप्स और कुरकुरे के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। शीतला माता मंदिर के पास बिजली शिकायत केंद्र के सामने चाय की दुकान चलाने वाले युवक पर कार सवार युवकों ने कथित तौर पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार की बाजू टूट गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित जगजीत सिंह उर्फ लवली, निवासी नीला महल, ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे दो युवक कार से उसकी दुकान पर पहुंचे। एक युवक ने चिप्स और कुरकुरे के पैकेट लिए। सामान के पैसे मांगने पर युवक ने कथित तौर पर गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर कार में जाकर बैठ गया।

Google search engine

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उसे इशारे से कार के पास बुलाया और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। हमले में उसकी बाजू में गंभीर चोट आई और वह टूट गई। वारदात के बाद दोनों युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर मौजूद नहीं होने का आरोप लगाया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी. भंडारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत की, जिसके बाद थाना नंबर-2 पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

जांच अधिकारी ASI जर्मन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पिछला लेखBhiwandi Building Collapse: भिवंडी में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई
अगला लेखLudhiana Firing: 15 लाख रुपये मांगने गए Finance कारोबारी पर 3 राउंड फायरिंग, टांगों में लगी गोलियां