Punjabi students Canada protest

Punjab Pro TV (PPTV News): कनाडा में Portage College के विद्यार्थियों का Post-Graduation Work Permit (PGWP) रिजेक्ट होने के बाद विरोध प्रदर्शन सामने आया है। प्रदर्शन में पंजाब से कनाडा पहुंचे कई छात्र भी शामिल हैं। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में दाखिले के समय उन्हें बताया गया था कि उनका प्रोग्राम PGWP के लिए eligible होगा, लेकिन अब उनके Work Permit applications को कथित तौर पर मंजूरी नहीं मिल रही है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुसार, उन्होंने कनाडा में पढ़ाई के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं। कुछ छात्रों का कहना है कि उनके परिवारों ने जमीन बेचकर या कर्ज लेकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठाया। अब Work Permit आवेदन रिजेक्ट होने के बाद वे आर्थिक और भविष्य को लेकर गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं।

Google search engine

छात्रों का दावा है कि एडमिशन के समय कॉलेज की ओर से उन्हें ईमेल और दस्तावेज दिए गए थे, जिनमें उनके प्रोग्राम को Post-Graduation Work Permit के लिए eligible बताया गया था। छात्रों का कहना है कि उन्होंने इन्हीं जानकारियों के आधार पर कनाडा में पढ़ाई का फैसला लिया था।

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने बताया कि Work Permit रिजेक्शन के बाद उनके सामने रहने और रोजमर्रा के खर्चों को लेकर भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कुछ छात्रों के मुताबिक, आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उन्हें खाने और किराए के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों ने संबंधित अधिकारियों और कॉलेज प्रशासन से मामले की जांच कर उचित समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई और कनाडा आने में बड़ी रकम खर्च की है और अब वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

फिलहाल छात्रों का प्रदर्शन जारी है और वे PGWP rejection मामले में न्याय और स्पष्ट समाधान की मांग कर रहे हैं।

पिछला लेखTarn Taran Firing: नशा तस्करों और Police के बीच मुठभेड़, Head Constable और 3 साल की बच्ची घायल
अगला लेखPunjab Assembly Special Session: गनीव कौर मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को लिखा पत्र