Punjab Pro TV (PPTV News): तरनतारन के मोहल्ला मुरादपुरा में देर रात कथित नशा तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इस दौरान एक Head Constable और 3 साल की बच्ची गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, थाना सिटी तरनतारन की पुलिस टीम कथित नशा तस्करों को पकड़ने के लिए मुरादपुरा इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।
फायरिंग के दौरान थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी के गनमैन Head Constable भूपिंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, गोली लगने से 3 वर्षीय बच्ची पूजा की बाजू भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि गोली बच्ची की बाजू के आर-पार निकल गई।
घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में Search Operation चलाया जा रहा है। पुलिस टीम घटना से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।








