Punjab Pro Tv (PPTV News): जालंधर के एक नामी रेस्टोरेंट में Birthday Party के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवती ने अपने पर्स से ₹20 हजार नकद गायब होने का आरोप लगाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और घटना की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जेसिका अपने दोस्तों के साथ Birthday Celebration के लिए रेस्टोरेंट पहुंची थी। पार्टी के दौरान उसने अपना पर्स और अन्य सामान टेबल पर रखा हुआ था। जश्न के बाद जब बिल का भुगतान करने के लिए उसने अपना पर्स खोला तो उसमें रखी ₹20 हजार की नकदी गायब मिली।
नकदी गायब होने का पता चलते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की गई, लेकिन शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नकदी किस तरह और किसके द्वारा गायब की गई। पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।








