ganieve kaur majithia letter to Jathedar

Punjab Pro TV (PPTV News): पंजाब विधानसभा के आगामी विशेष सत्र से पहले मजीठा से शिरोमणि अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। उन्होंने विशेष सत्र के दौरान पंथक मर्यादा और श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है।

गनीव कौर मजीठिया ने अपने पत्र में जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (Amendment) Act, 2026 का भी उल्लेख किया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी आदेशों और हिदायतों के अनुसार निर्धारित समय सीमा में जरूरी संशोधन नहीं किए हैं।

Google search engine

विधायक ने पत्र में यह भी कहा कि मंत्री और विधायकों ने श्री अकाल तख्त साहिब में पहुंचकर जारी हिदायतों का पालन करने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद मामले में अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने को लेकर उन्होंने चिंता जताई है।

गनीव कौर मजीठिया ने कहा कि वह विधायक होने के साथ-साथ सबसे पहले गुरु साहिब की एक विनम्र सिख हैं। उनके लिए श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश सर्वोच्च महत्व रखते हैं।

उन्होंने जत्थेदार साहिब से अपील की कि विशेष विधानसभा सत्र के दौरान उन्हें पंथक मर्यादा और श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों के अनुरूप अपनी भूमिका निभाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।

पिछला लेखCanada Work Permit Rejection: Punjab Students का Protest, Portage College के छात्रों ने लगाई इंसाफ की गुहार
अगला लेखJalandhar Devi Talab Mandir Clash: दो गुटों में विवाद के बाद पत्थरबाजी, मंदिर में मची अफरा-तफरी