Jalandhar Devi Talab Mandir clash

Punjab Pro TV (PPTV News): जालंधर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में रविवार को दो गुटों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई, जिससे मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के दौरान जालंधर के मेयर विनीत धीर भी मंदिर परिसर में मौजूद बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए। इस दौरान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना सामने आई है।

Google search engine

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर फतेह गैंग और भाना गैंग से जुड़े लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बाद में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू होने से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

पिछला लेखPunjab Assembly Special Session: गनीव कौर मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को लिखा पत्र
अगला लेखBarnala Lathicharge Case: तरुण चुग ने National SC Commission के Chairman को सौंपा ज्ञापन