Chandigarh News: पंजाब कांग्रेस के नए President Pargat Singh की ताजपोशी के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Raja Warring ने बड़ा बयान दिया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Charanjit Singh Channi भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने सेक्टर-10 में Media से बातचीत करते हुए पार्टी की एकता और भविष्य की रणनीति पर अपने विचार रखे।

कांग्रेस का हर आदेश सिर-माथे: Raja Warring

Google search engine

Media से बातचीत करते हुए Raja Warring ने कहा कि Congress High Command का जो भी आदेश होगा, उसे सिर-माथे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में सभी नेताओं ने हिस्सा लिया है।

‘Congress एक है और हम सब साथ हैं’

राजा वड़िंग ने कहा कि Congress एक है और सभी नेता साथ हैं। पार्टी का Common Goal पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा, “हमारा गुट Rahul Gandhi का गुट है।”

‘मैं कांग्रेस का झंडा ऊंचा रखूंगा’

राजा वड़िंग ने अपने बयान में कहा, “राजा वड़िंग हारे, गिरे, भले ही उन्हें कुचला गया हो, मैं कांग्रेस पार्टी का झंडा ऊंचा रखूंगा, भले ही मैं गिर जाऊं।”

उन्होंने आगे कहा कि वह नए प्रदेश अध्यक्ष Pargat Singh की हर बात मानेंगे और उन्हें किसी बात का कोई मलाल या अफसोस नहीं है।

राजा वड़िंग का यह बयान पंजाब कांग्रेस में Leadership Change के बीच पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संगठनात्मक एकता का संदेश देता है|

पिछला लेखकपूरथला पुलिस के सख्त आदेश: होटल-गेस्ट हाउस में विदेशी नागरिकों का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य, लापरवाही पर SHO पर होगी कार्रवाई
अगला लेख‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़