पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मोबाइल मार्केट में फोन लेने गया था।

जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय पुरानी रंजिश के चलते संचिन नामक युवक, जिसके पिता का नाम मोंटी बवेजा है, अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। और उन्होंने गाड़ी पर हमला कर दिया। जिससे गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए। पीड़ित युवक ने बताया की 15-20 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उस पर ईंटों और हथियारों से हमला किया, जिसके बाद उसने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवक जिसके कार पर हमला।

पीड़ित युवक जिसके कार पर हमला।

मोबाइल फोन ले गया था युवक

पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मोबाइल मार्केट में फोन लेने गया था। इसी दौरान संचिन नामक युवक, जिसके पिता का नाम मोंटी बवेजा है, अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों के पास हथियार और ईंटें थीं, जिनसे उन्होंने गाड़ी पर हमला बोल दिया और गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए। पहले भी गाड़ी पर हमले किया था

पीड़ित के मुताबिक, आरोपी उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। लगभग 15-20 दिन पहले भी मॉल टाउन इलाके में उसकी गाड़ी पर इसी तरह हमला किया गया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज और शिकायत पुलिस को सौंपी गई थी। इस बार भी आरोपियों ने जानलेवा हमला किया, जिससे बचने के लिए उसने किसी तरह गाड़ी भगाई और तंग गलियों में छुपकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर पर सूचना मिलने के बाद ASI जगरात सिंह ने बताया की कॉल पर सूचना मिली थी। जिसके बाद मौैके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। उन्होंने कहा की पीड़ित युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिछला लेखCongress प्रधान Pargat Singh का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप
अगला लेखJalandhar में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क