होम latest News Sports: श्रीलंका ने भारत को 110 रन से हराकर सीरीज 2-0 से...

Sports: श्रीलंका ने भारत को 110 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीती, जानें कैसा रहा मुकाबला

0

श्रीलंका ने 1997 से भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है।

अविष्का फर्नाडो और कुसाल मेंडिस के अर्धशतक के बाद दुनिथ वेलालागे के कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से श्रीलंका ने भारत को तीसरे और अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 110 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली। पहला मैच टाई रहने के बाद श्रीलंका ने दूसरा मैच 32 रन से जीता था। श्रीलंका ने 1997 से भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है।

आर. प्रेमदासा स्टेडियम की स्पिन की अनुकूल पिच पर श्रीलंका के 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम कॅरियर में पहली बार पांच विकेट चटकाने वाले वेलालागे (27 रन पर पांच विकेट), जेफ्रे वांडरसे (34 रन पर दो विकेट) और महीश तीक्षणा (45 रन पर दो विकेट) की फिरकी के जादू के सामने 26.1 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गई।

Google search engine


भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर (30) और विराट कोहली (20) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

अविष्का फर्नाडो ने 102 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेलने के अलावा पथुम निसांका (45) के साथ पहले विकेट के लिए 89 और कुसाल मेंडिस (59) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े जिससे श्रीलंका ने सात विकेट पर 248 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

कुसाल मेंडिस ने 82 गेंद की पारी में चार चौके मारे। पदार्पण कर रहे रियान पराग ने नौ ओवर में 54 रन देकर बीच के ओवरों में भारत को वापसी दिलाने की कोशिश की। कुलदीप यादव (36 रन पर एक विकेट), अक्षर पटेल (41 रन पर एक विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (29 रन पर एक विकेट) की स्पिन तिकड़ी ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

शुभमन गिल (06) के जल्द पैवेलियन लौटने के बावजूद रोहित ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 20 गेंद की अपनी पारी में तीक्षणा के एक ओवर में 18 रन सहित कुल 35 रन बनाए। उन्होंने पारी के चौथे ओवर में तीक्षणा पर तीन चौके और एक छक्का मारा।

स्कोर बोर्ड:

श्रीलंका –

पथुम निसांका का. पंत बो. अक्षर 45
अविष्का फर्नाडो पगबाधा बो. पराग 96
कुसाल मेंडिस का. गिल बो. कुलदीप 59
चरिथ असलंका पगबधा बो. पराग 10
सदीरा समरविक्रम पगबाधा बो. सिराज 00
जनिथ लियानागे बो. सुंदर 08
दुनिथ वेलालागे बो. पराग 02
कामिंदु मेंडिस (नाबाद) 23
महीश तीक्षणा (नाबाद) 03

अतिरिक्त – 02

कुल – (50 ओवर में सात विकेट पर) 248

विकेटपतन – 1/89, 2/171, 3/183, 4/184, 5/196, 6/199, 7/235

गेंदबाजी – सिराज 9-0-78-1, दुबे 4-0-9-0, अक्षर 10-1-41-1, सुंदर 8-1-29-1, कुलदीप यादव 10-0-36-1, रियान पराग 9-0-54-3

भारत –

रोहित शर्मा का. कुसाल मेंडिस बो. वेलालागे 35
शुभमन गिल बो. असिथा फर्नांडो 06
विराट कोहली पगबाधा बो. वेलालागे 20
ऋषभ पंत का. कुसाल मेंडिस बो. तीक्षणा 06
श्रेयस अय्यर पगबाधा बो. वेलालागे 08
अक्षर पटेल बो. वेलालागे 02
रियान पराग बो. वांडरसे 15
शिवम दुबे पगबधा बो. वांडरसे 09
वाशिंगटन सुंदर का. वांडरसे बो. तीक्षणा 30
कुलदीप यादव बो. वेलालागे 06
मोहम्मद सिराज (नाबाद) 00

अतिरिक्त – 01

कुल – (26.1 ओवर में सभी आउट) 138

विकेटपतन – 1/37, 2/53, 3/63, 4/71, 5/73, 6/82, 7/100, 8/101

गेंदबाजी – असिथा फर्नांडो 5-0-29-1, तीक्षणा 8-0-45-2, वेलालागे 5.1-0-27-5, वांडरसे 5-0-34-2, असलंका 3-1-2-0

Google search engine


पिछला लेखPunjab में अब रजिस्ट्री करवाना पड़ेगा महंगा, Deputy Commissioner को collector rate में बढ़ोतरी के निर्देश
अगला लेखVinesh Phogat की चमकी किस्मत, सरकार ने 4 करोड़ इनाम और सरकारी नौकरी देने का किया ऐलान